हरिद्वार: बहादराबाद में ट्रक से टकराई कांवड़, कांवड़ियों का फूटा गुस्सा, ट्रक ड्राईवर और हेल्पर को किया घायल, पुलिस रही नदारद
बहादराबाद में सोमवार रात कांवड़ियों ने जमकर हंगामा काटा। हरकीपौड़ी से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का वाहन एक ट्रक से टकरा गया, जिसके बाद भड़के कांवड़ियों ने ट्रक को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ कर दी और ट्रक ड्राईवर और हेल्पर को पीट पीट कर घायल कर दिया। दोनों का ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, पुलिस घटनास्थल से नदारद रही। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।