हरिद्वार: दूधाधारी फ्लाईओवर पर टकराए कांवड़ियों के दो वाहन, दोनों पर 20 कांवड़िया थे सवार, 6 हुए चोटिल
हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूधाधारी फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां कांवड़ियों के दो वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली और पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गई। दोनों वाहनों पर 20 कांवड़िया सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैकर ट्रॉली की क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में 6 कांवड़ियों को चोट आई है।