हरिद्वार: बैरागी कैंप के पास नहाते हुए गंगा में बहा मुजफ्फरनगर का कांवड़िया, एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार के बैरागी कैंप के पास गंगा में नहाते हुए आज मुजफ्फरनगर का एक कांवड़िया पानी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों की उस पर नजर पड़ी और जान पर खेलकर कांवड़िए को रेस्क्यू कर लिया। गनीमत रही कि बहते हुए कांवड़िया पानी के बीच टापू पर चढ़ गया था और समय रहते एसडीआरएफ इंचार्ज दीपक मेहता और उनकी टीम ने उसे सकुशल बाहर निकाल दिया।