पटना ग्रामीण: पटना में राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा- 10 सीट भी नहीं बचा पाएगी जदयू
राजद प्रवक्ता शक्ति यादव ने मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा है कि जदयू में दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समूह के नेताओं में काफी बेचैनी है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि वह डंके की चोट पर कहना चाहते हैं कि जदयू अपनी 10 सीट भी नहीं बचा पाएगी। शक्ति यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारियों पर भी जमकर हमला बोला है।