पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देने वाला अपराधी गिरफ्तार, कोतवाली डीएसपी ने दी जानकारी
सोमवार की रात बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की शाम 6:00 बजे कोतवाली थाने में कोतवाली डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।