जमुई: हर बच्चा स्कूल की ओर: कल्याणपुर में नामांकन अभियान के तहत निकाली गई भव्य जागरूकता रैली
Jamui, Jamui | Apr 13, 2026 जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कल्याणपुर द्वारा नामांकन अभियान के तहत सोमवार 9 बजे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर से निकली रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां बच्चों ने जोश के साथ शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।