करनाल की पदयात्रा में गौरव गौतम को मिली अहम जिम्मेदारी, अमित शाह ने बुलाकर दिए दिशा-निर्देश
हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री श्री गौरव गौतम को करनाल में आयोजित पदयात्रा के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बुलाकर पदयात्रा के सफल आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश दिए और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
यह घटनाक्रम हरियाणा की राजनीति में गौरव गौतम की बढ़ती संगठनात्मक भूमिका और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ उनके संवाद को लेकर चर्चा का विषय बना है।
केंद्रीय नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ ही पदयात्रा के आयोजन में उनकी भूमिका भी अहम हो गई है।
#HaryanaNews #haryana #palwal
Palwal, Palwal | Nov 5, 2026