मोहनलालगंज: शराब के नशे में धुत दबंगों ने पूर्व प्रधान और उनके बेटों को पीटा, तोड़ा हाथ, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
मोहनलालगंज क्षेत्र में शराब के नशे में धुत दबंगों ने पूर्व प्रधान समेत उनके बेटों को पीटा है। हुलासखेड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान गंगा दयाल ने बताया कि वो अपने बेटो दीपक व कुलदीप के साथ घर के बाहर बैठा था तभी शराब के नशे में धुत होकर मदनलाल निवासी कटुवाखेड़ा अपने साथियों के साथ लाठी डंडों से बुरी तरह पिटाई करते हुये पूर्व प्रधान का हाथ तोड़ दिया।