बैतूल नगर: पेसा मोबिलाइजरों का हल्लाबोल: बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे आंदोलनकारी, अधिकारियों से तीखी बहस, पुलिस बल तैनात
बैतूल में पेसा मोबिलाइजर कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। पंचायत पेसा मोबिलाइजर कर्मचारी संघ ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे शिवाजी ऑडिटोरियम से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ तपती गर्मी में घंटों कलेक्ट्रेट गेट पर बैठी रहीं और कलेक्टर से सी