श्री कृष्ण चेतना परिषद, बालीडीह रेलवे कॉलोनी के तत्वावधान में रविवार को गरगा डैम पिकनिक स्थल पर 'वनभोज सह सम्मेलन समारोह' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अशोक यादव ने की, जबकि मंच संचालन टोनी यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता मंटू यादव थे