पूर्णिया पूर्व: दीवानगंज में हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दिवानगंज में हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध मुफस्सिल पुलिस कुर्की की कार्रवाई की है।जिस दौरान पुलिस ने उसके घर से दरवाजा,चौकी,कुर्सी,दरवाजा आदि समान को जप्त कर लिया।बताते चले कि 23जून 2023 को अभियुक्त मंटू यादव ने मजदूर मामले में गुस्साए अपने ही भाई मनोज यादव को गोली मार कर हत्या कर दिया था।मामले में अभियुक्त फरार है