पूर्णिया पूर्व: मॉडल विद्यालय रानीपतरा में किया जा रहा है खेल मैदान का निर्माण,छात्रों ने जताई खुशी
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के रानीपतरा मॉडल विद्यालय में चांदी पंचायत के मुखिया प्रियंका वर्मा के द्वारा खेल मैदान का निर्माण करवाया जा रहा है।जिससे छात्रों एवं ग्रामीणों ने खुशी जताई है।वहीं जानकारी देते हुए ग्रामीण सुरेश सिंह ने बताया कि खेल मैदान के निर्माण होने से छात्रों को खेल कूद में काफी सुविधा मिलेगी।