पूर्णिया पूर्व: धमदाहा थाना अंतर्गत बजरंगबली मंदिर में घुसकर दान पेटी को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के धमदाहा स्थित बजरंग बली मंदिर में प्रवेश कर मंदिर का दान पेटी एवं पूजन सामग्री को छतिग्रस्त कर दिया गया था।जिस कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया था।जिसे धमदाहा पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शांत किया गया एवं घटना में शामिल मो एकराम पिता नागो उर्फ याकूब ग्राम ढोकवा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।