बसंतराय: मिड डे मील में सड़े अंडे, अंडों से निकले चूजे, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर
बसंत राय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेदनी चौक में मिड डे मील के तहद स्कूली बच्चों को दिए गए अंडों में गंभीर लापरवाही सामने आई। साप्ताहिक मीनू के अनुसार अंडा का वितरण के दिन जब बच्चों ने अंडे तोड़े तो कई अंडे के अंदर से चुजे निकले। साथ ही अंडे से बदबू भी आ रही थी। यह देख बच्चे घबरा गए और कई बच्चे अंडे खाने से मन कर दिया।