वसंत विहार: कापसहेड़ा थाना पुलिस ने 2 शातिर बैटरी चोरों को चोरी की बैटरी बेचते हुए किया गिरफ्तार, दोनों को भेजा गया जेल
कापसहेड़ा थाना की पुलिस टीम ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अंकुश चंद और दिनेश के रूप में हुई है, यह दोनों कापासेड़ा थाना इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने चोरी की एक बड़ी साइज की इनवर्टर की बैटरी को बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से कापसहेड़ा थाना की 1 मामले का खुलासा हुआ है।