इंद्रगढ़: सुमेरगंजमंडी में अतिक्रमण की कार्रवाई के बाद 3 दिन से कर रहे थे विरोध प्रदर्शन, जनता व प्रशासन के बीच बनी वार्ता सहमति
सुमेरगंज मंडी में प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण के कार्रवाई के बाद आकर्षित ग्रामीण तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। इंद्रगढ़ तहसील कार्यालय में प्रशासन लोगों के बीच हुई वार्ता में सहमति बनी कि कस्बे वासियों द्वारा किसी भी प्रकार का रोड जाम नहीं किया जाएगा। जो भी कार्रवाई होगी नियमानुसार होगी।