इंद्रगढ़: विश्व आदिवासी दिवस पर शहर में निकाली गई विशाल रैली, सभा स्थल पर कार्यक्रम हुए आयोजित
इन्द्रगढ़ शहर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विशाल रेली का आयोजन किया गया। रेली का शुभारंभ शहर के नगर पालिका से शुरू हुई जो शहर के मुख्य स्थान पुराना बस स्टैंड, श्री राम चौराहा, मेगा हाईवे होता हुआ टोल टैक्स के पास सभा स्थल पर विशाल रैली का समापन हुआ। रैली में बाहरी कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकियां बनाई जो आकर्षण का केंद्र रही।