इंद्रगढ़: सुमेरगंज मंडी में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद कस्बे वासियों में फूटा आक्रोश, थाने पर किया प्रदर्शन
सुमेरगंज मंडी कस्बे में प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद कस्बे वासियों में आक्रोश फूटा और थाने पर प्रदर्शन किया। कस्बे वासियों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना सूचना, बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। जिससे कस्बे वासियों को लाखों, करोड़ों रुपए का नुकसान भुगतना पड़ा है।