इंद्रगढ़: लाखेरी पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
बूंदी पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि लाखेरी थाना अधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करने के प्रकरण में प्रभावी व त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिप्रसाद कोली व महेश कोली को गिरफ्तार किया है।