सिवनी: सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध डीजे संचालन पर शिकंजा, दो वाहन और साउंड सिस्टम जब्त
Seoni, Seoni | Feb 20, 2026 सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर अवैध रूप से तेज आवाज में डीजे संचालन करने वालों के खिलाफ जिले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। SDOP ललित गठरे ने शुक्रवार को बताया कि बरघाट थाना पुलिस ने बिना अनुमति डीजे बजाने वाले संचालकों पर कार्रवाई की। बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।