Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

अन्नपूर्णा भवन निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर हमला, सिर में लगी गंभीर चोट; 6 टांके आए हरदोई शाहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम परियाल में अन्नपूर्णा भवन के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पर कथित रूप से दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम सुधीर मिश्रा अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करने ग्राम परियाल पहुंचे थे। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत के पुत्र उदयवीर तथा उसके साथियों पर एसडीएम के साथ मारपीट और हमला करने का आरोप है। हमले में एसडीएम के सिर पर गंभीर चोट आई और उनका सिर फट गया।घायल एसडीएम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर 6 टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें गहरी चोट आई है, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गांव परियाल में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।इस घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में घटना को लेकर व्यापक चर्चा बनी हुई है।

Hardoi, Hardoi | Jun 8, 2026

MORE NEWS

अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.06.2026 को समय करीब 17.20 बजे जनपद हरदोई के थानाक्षेत्र शाहाबाद अंतर्गत ग्राम परियल के निकट बाढ़ चौकी का निरीक्षण करने उप जिलाधिकारी शाहाबाद महोदय श्री सुशील कुमार मिश्र गए थे।
जिसके उपरांत वापस आते समय गांव के निकट बनी सरकारी अन्नपूर्णा राशन की दुकान का निरिक्षण किया गया, जिसमें एक दुकान में राशन एवं एक दुकान में परचून की दुकान चलती देखी और उस पर उप- जिलाधिकारी शाहाबाद महोदय द्वारा आपत्ति की गई। जिस पर उदयवीर नामक व्यक्ति द्वारा उपजिलाधिकारी के साथ अभद्रता की गई ,और इसी क्रम मे उदयवीर (जाति लोधी राजपूत) पुत्र लालाराम राजपूत निवासी ग्राम परियल थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को अपने साथ ले जाने लगे।
इसी दौरान उदयवीर राजपूत उपरोक्त के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को फोन करके बुलाया गया। गांव से पहले ही ग्रामीणों के द्वारा उप- जिलाधिकारी शाहाबाद की सरकारी गाड़ी पर बांस के डंडो से हमला किया गया एवं ग्रामीणो के द्वारा उप- जिलाधिकारी के ऊपर पत्थर फेंका गया जिसमें उनके सर पर चोट आई, जिन्हें CHC शाहाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्तपाल रेफर किया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो स्वस्थ है। 

 उपरोक्त प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। कानून व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में जिला अधिकारी हरदोई महोदय श्री अनुनय झा द्वारा दी गई बाइट-

अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.06.2026 को समय करीब 17.20 बजे जनपद हरदोई के थानाक्षेत्र शाहाबाद अंतर्गत ग्राम परियल के निकट बाढ़ चौकी का निरीक्षण करने उप जिलाधिकारी शाहाबाद महोदय श्री सुशील कुमार मिश्र गए थे। जिसके उपरांत वापस आते समय गांव के निकट बनी सरकारी अन्नपूर्णा राशन की दुकान का निरिक्षण किया गया, जिसमें एक दुकान में राशन एवं एक दुकान में परचून की दुकान चलती देखी और उस पर उप- जिलाधिकारी शाहाबाद महोदय द्वारा आपत्ति की गई। जिस पर उदयवीर नामक व्यक्ति द्वारा उपजिलाधिकारी के साथ अभद्रता की गई ,और इसी क्रम मे उदयवीर (जाति लोधी राजपूत) पुत्र लालाराम राजपूत निवासी ग्राम परियल थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान उदयवीर राजपूत उपरोक्त के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को फोन करके बुलाया गया। गांव से पहले ही ग्रामीणों के द्वारा उप- जिलाधिकारी शाहाबाद की सरकारी गाड़ी पर बांस के डंडो से हमला किया गया एवं ग्रामीणो के द्वारा उप- जिलाधिकारी के ऊपर पत्थर फेंका गया जिसमें उनके सर पर चोट आई, जिन्हें CHC शाहाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्तपाल रेफर किया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो स्वस्थ है। उपरोक्त प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। कानून व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में जिला अधिकारी हरदोई महोदय श्री अनुनय झा द्वारा दी गई बाइट-

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 8, 2026

बाइक जली जान बची मगर महिला बाइक देख फूट फूट कर रोई

बाइक जली जान बची मगर महिला बाइक देख फूट फूट कर रोई

Hardoi, Hardoi | Jun 8, 2026

बाइक पर खतरनाक स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, मल्लावां पुलिस ने सीज की मोटरसाइकिल

हरदोई सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट कर अपनी और अन्य लोगों की जान जोखिम में डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। संडीला-मल्लावां रोड पर पुरबावां और मल्लावां के बीच एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करता दिखाई दिया, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।

बताया जाता है कि किसी राहगीर ने युवक के स्टंट का वीडियो पीछे से बनाकर मल्लावां पुलिस को भेज दिया। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और संबंधित बाइक की पहचान कर उसे सीज कर दिया।

पुलिस ने कहा कि सड़क पर स्टंट करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मल्लावां पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें, ताकि स्वयं के साथ -साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके

बाइक पर खतरनाक स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, मल्लावां पुलिस ने सीज की मोटरसाइकिल हरदोई सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट कर अपनी और अन्य लोगों की जान जोखिम में डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। संडीला-मल्लावां रोड पर पुरबावां और मल्लावां के बीच एक युवक तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करता दिखाई दिया, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। बताया जाता है कि किसी राहगीर ने युवक के स्टंट का वीडियो पीछे से बनाकर मल्लावां पुलिस को भेज दिया। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और संबंधित बाइक की पहचान कर उसे सीज कर दिया। पुलिस ने कहा कि सड़क पर स्टंट करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मल्लावां पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें, ताकि स्वयं के साथ -साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके

Hardoi, Hardoi | Jun 8, 2026

अन्नपूर्णा भवन निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर हमला, सिर में लगी गंभीर चोट; 6 टांके आए हरदोई शाहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम परियाल में अन्नपूर्णा भवन के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पर कथित रूप से दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम सुधीर मिश्रा अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करने ग्राम परियाल पहुंचे थे। इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत के पुत्र उदयवीर तथा उसके साथियों पर एसडीएम के साथ मारपीट और हमला करने का आरोप है। हमले में एसडीएम के सिर पर गंभीर चोट आई और उनका सिर फट गया।घायल एसडीएम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर 6 टांके लगाए। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें गहरी चोट आई है, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गांव परियाल में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।इस घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में घटना को लेकर व्यापक चर्चा बनी हुई है। - Hardoi News