टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने 45 दिनों में पूरे जिले में वाहन चेकिंग के दौरान कुल 4490 वाहनों पर की चालानी कार्यवाही, वसूले ₹1548200
आज एसपी कार्यालय द्वारा एक प्रेस नोट जारी किया गया।बताया गया कि पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा विगत 45 दिनों में संपूर्ण जिले में वाहन चेकिंग के दौरान कुल 4490 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 15,48,200/ राशि वसूल की गई।संपूर्ण जिले में यातायात जागरूकता लाने हेतु स्कूलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुल 29 स्कूलों के लगभग 5000 बच्चों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया।