टीकमगढ़: रोरैया मोहल्ला में दो महिलाओं के साथ की गई मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ शहर के रोरैया मौहल्ला में दो महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।बताया गया कि हिरिया नाम की महिला का भाई प्रेमनारायण महिला के सोने चाँदी के जेवरात रखे हुए था,महिला ने जब अपने भाई से जेवरात माँगे तब उसके भाई ने महिला के साथ पत्थर से मारपीट करदी।बचाने के प्रयास में एक अन्य महिला के साथ भी मारपीट की गई है।घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की गई।कोतवाली पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं की एमएलसी कराई और मामला दर्ज किया हैं।