टीकमगढ़: नपा सीएमओ के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस के 26 पार्षद एकजुट,कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन कर जताया विरोध
टीकमगढ़ नगर पालिका सीएमओ के रवैया से नाराज भाजपा और कांग्रेस के 26 पार्षदों ने प्रदर्शन किया।टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद नपा दफ्तर में सीएमओ को पत्र सौंप कर परिषद की बैठक बुलाने की मांग की।