बालाघाट: बालाघाट के डबलमनी घोटाले की 11वीं सूची से बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई की फिर जगी आस
किसी ने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जोड़े थे, किसी ने बेटी की शादी के लिए, तो किसी ने जिंदगी भर की मेहनत की कमाई को बेहतर भविष्य की उम्मीद में निवेश किया था। लेकिन डबलमनी के लालच में फंसे सैकड़ों परिवार आज अपनी जमा पूंजी वापस मिलने की आस लगाए पुलिस की सूचियों का इंतजार कर रहे हैं। करीब 600 करोड़ रुपये के बहुचर्चित डबलमनी निवेश घोटाले की जांच के बीच बुधवार 20