ईसागढ़: ईसागढ़ में ताश से हार-जीत का दांव लगाने पर पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया
पुलिस को रविवार को रात लगभग 8 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग ईसागढ़ में वैध जी के घर के पास ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके पर पहुंच कर ईसागढ़ निवासी प्रशांत शर्मा (40 वर्ष), धर्मेन्द्र शर्मा (34 वर्ष) और रूपनगर बहरिया निवासी बसंत शर्मा (28 वर्ष) पर मामला दर्ज किया।