ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने भोहराज खेड़ी गांव में कच्ची शराब बेचने पर 67 वर्षीय वृद्ध पर मामला दर्ज किया
भोहराज खेड़ी गांव में कच्ची शराब बेचने पर ईसागढ़ पुलिस ने 67 वर्षीय वृद्ध पर मामला दर्ज किया है,ईसागढ़ पुलिस को शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि भोहराज खेड़ी में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से भोहराज खेड़ी निवासी रतिराम उर्फ रति लोधी उम्र 67 वर्ष को कच्ची शराब बेचते हुए पाया।