ईसागढ़: ईसागढ़ के सरकारी अस्पताल से 20 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने मामला दर्ज किया
ईसागढ़ के सरकारी अस्पताल से एक 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय व्यक्ति ने शुक्रवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी शुक्रवार को सुबह 11 बजे ईसागढ़ के सरकारी अस्पताल से बिना बताये कहीं चली गई है, फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।