ईसागढ़: कदवाया से 20 वर्षीय युवक घर से लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की
कदवाया से एक 20 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार कदवाया निवासी मनोज सेन उम्र 40 वर्ष ने शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि घर से उनका लड़का कल्ला उर्फ अजय सेन बिना बताये कहीं चला गया है, फरियादी की शिकायत पर कदवाया पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।