ईसागढ़: महिदपुर गांव में दबंगों ने 30 वर्षीय युवक से की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार महिदपुर निवासी छोटा कुशवाह उम्र 30 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही हरि कुशवाह के बड़े लड़के, जयराम राय और चन्दा खंगार के बड़े लड़के ने रविवार को शाम लगभग 4:30 बजे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।