ईसागढ़: कलेक्टर शिकायत मामले में आनंदपुर ट्रस्ट करेगा जांच, पीएमओ शिकायतकर्ता पर मानहानि केस की तैयारी
अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह के खिलाफ पीएमओ में की गई शिकायत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। आनंदपुर ट्रस्ट ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे मीडिया से चर्चा के दौरान स्पष्ट किया है कि कलेक्टर के खिलाफ किसी भी प्रकार की शिकायत उनकी ओर से नहीं की गई थी, और अब इस पूरे मामले की आंतरिक जांच ट्रस्ट स्वयं करेगा।