चास: आसनसोल गांव की दो बच्चों की मां पति की प्रताड़ना से परेशान
Chas, Bokaro | Apr 19, 2026 बोकारो में एक महिला पिछले 6 साल से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। दो बच्चों की मां अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है।मामला सियालजोरी थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव का है,जहां पीड़िता छोटी कुमारी ने अपने पति सुनील कुमार रवानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।