जतारा: आलपुर बीट में अनुभूति शिविर, वन अधिकारी और स्नैक कैचर ने छात्रों को सांपों के बारे में जानकारी दी
वन परिक्षेत्र की आलपुर बीट में अनुभूति शिविर का आयोजन, वन अधिकारी व स्नैक कैचर ने स्कूली छात्रों को सांपों के संबंध में दी जानकारी। वन परिक्षेत्र जतारा की आलपुर बीट में अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आम जनमानस के लिए पर्यावरण, पारिस्थितिक तंत्र और वनों के प्रति चेतना विकसित करने के उद्देश्य से स्कूली छात्र अंतिम अनुभूति कैंप में शामिल हुए।