हरदोई: बरखेरा गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला नवजात का शव, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Dec 4, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र के बरखेरा गांव में बुधवार की शाम गांव के बाहर एक नवजात का शव तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव में पूछताछ की। इसपर गांव निवासी जदूनाथ ने शव की पहचान अपने पोते के रूप में की बरखेरा गांव निवासी जदूनाथ खेती करते हैं।जदूनाथ के मुताबिक,बहू रोहिणी ने 19 नवंबर को पिहानी सीएचसी में एक पुत्र को जन्म दिया था।