हरदोई: पुनरीक्षण कार्य शतप्रतिशत पूर्ण करने पर बीएलओ को डीएम ने प्रदान किए प्रमाण-पत्र
Hardoi, Hardoi | Dec 4, 2025 हरदोई कलेक्ट्रेट ऑफिस में जिलाधिकारी अनुनय झा ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया में तहसील सदर की विधान सभा 157 गोपामऊ बूथ संख्या-304 व 313 पर कार्यरत बीएलओ,सुपरवाइजर सर्वेश राजवंशी तथा बूथ संख्या-194 व 203 पर कार्यरत बीएलओ,लेखपाल राजीव लोचन पंत द्वारा शतप्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया।