हरदोई: हरदोई के मेडिकल कॉलेज में पहली बार दूरबीन से हुआ घुटने का ऑपरेशन, युवक कई माह से था परेशान
Hardoi, Hardoi | Dec 4, 2025 हरदोई के मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग के डॉक्टरों ने पहली बार दूरबीन विधि के माध्यम से घुटने का सफल ऑपरेशन किया और यह ऑपरेशन करीब दो घंटे में हुआ।युवक कई माह से परेशान था निजी अस्पताल में कई हजार रुपये बताये गए थे कई जनपदों में भी उसने दिखाया था लेकिन ऑपरेशन न हो सका।मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना के तहत पहली बार इस तरह का ऑपरेशन किया गया है।