हरदोई: नए आईपीडी भवन में हड्डी रोग विभाग का शुभारंभ, प्रिंसिपल ने फीता काटकर किया उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी राहत
Hardoi, Hardoi | Dec 4, 2025 हरदोई के मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित आईपीडी भवन में हड्डी रोग विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया है।आज गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल जेबी गोगई ने फीता काटकर शुभारंभ किया।इस विभाग में तीस बेड हैं जिसमे मरीजों को भर्ती किया जाना शुरू कर दिया गया है। नवनिर्मित भवन में 160 बेड हैं।वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ले वार्ड में भर्ती मरीज का हाल-चाल भी जाना।