हरदोई: अटवा कटैया गांव में तालाब में डूबने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Dec 4, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के अटवा कटैया गांव निवासी विजय कुमार खेती किसानी का काम करते थे। बेटे अर्पित ने बताया कि बुधवार की शाम पिता विजय कुमार खेत की ओर गए थे काफी समय बीत जाने के बाद घर वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई काफी तलाशने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा इसके बाद खेत के बगल में तालाब में आज उनका शव देखा गया।