गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाते आईसर ट्रक को किया ज़ब्त, चालक पर दर्ज हुआ मामला
सल्लोपाट कस्बे में पुलिस ने तेज करकश आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले एक मोडीफाइड आईसर ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार हेडकांस्टेबल दीपसिंह मय जाप्ता कांस्टेबल रुद्रप्रतापसिंह एवं कांस्टेबल चन्दन के साथ हल्का गश्त पर थे।