मंसूरचक: बहरामपुर में पंचायत सरकार निर्माण के लिए शिलान्यास, मुखिया समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जदयू के युवा प्रदेश महासचिव संदीप कुमार चौधरी, मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन ने भूमि पूजन किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन ने कहा कि पंचायत सरकार निर्माण की योजना है.