मंसूरचक: मंसूरचक थाना पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया
मंसूरचक थाना की पुलिस ने नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की दोपहर 3:00 बजे मिली. इस संबंध में मंसूरचक थाना अध्यक्ष ने बताया कि आर्म्स एक्ट के आरोपी मोहम्मद शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष-2023 आर्म्स एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.