मंसूरचक: फाटक चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में राम कथा महायज्ञ का समापन
मंसूरचक प्रखंड के फाटक चौक अवस्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय राम कथा महायज्ञ का समापन रविवार की दोपहर 03:00 बजे हो गया. कथावाचक अयोध्या से पधारे बाबा दिलीप महाराज ने कहा कि मंसूरचक भक्तों की नगरी है. यहां के लोगों का भक्ति के प्रति अटूट झुकाव है. इस मौके पर आयोजक मंडल के सदस्य युवा सशक्तिकरण संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने दी पूरी जानकारी.