मंसूरचक: गुरदासपुर पंचायत के साठा में कांग्रेस की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
मंसूरचक प्रखंड के गुरदासपुर पंचायत के साठा में कांग्रेस पार्टी की विस्तृत बैठक शनिवार की दोपहर 03:00 बजे हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतों ने किया. बैठक को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने संबोधित करते हुए कहा कि हर घर कांग्रेस का झंडा लगाने में तेजी लाने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई.