मंसूरचक: पहलगाव हमले के विरोध में बहरामपुर पंचायत में प्रदर्शन, आतंकवाद के खिलाफ उठे नारे
मंसूरचक प्रखंड के बहरामपुर पंचायत के मस्जिद में शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया है. इस दौरान भारत जिंदाबाद के नारे लगाए गए. साथ ही भारत सरकार से मांग किया कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त किया जाए.