Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
basusunilsingh72
बघैला सिवान से पुलिस ने 78.400 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार,बाइक जब्त, भभुआ एसडीपीओ ने दी जानकारी
Bhabua, Kaimur
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
ससुराल से घर लौट रहा एक वृद्ध व्यक्ति को डिहभुजैना गांव के पास नहर में डूबने से हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Oct 6, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 06.10.2026 ================== प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कैमूर के जांबाजों का डंका: पहले ही दिन जीते 7 स्वर्ण सहित पदकों का अंबार खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पटना प्रमंडल स्तरीय (अंतरजिला) विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में कैमूर के खिलाड़ियों ने शानदार आगाज किया है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन कैमूर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, कई रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का परचम लहराया। इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी श्री ओमप्रकाश ने चयनित खिलाड़ियों एवं दल प्रभारियों को शुभकामनाओं के साथ पटना के लिए रवाना किया। पटना एवं राजगीर के विभिन्न खेल परिसरों में 06 से 10 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में U-14, U-17 एवं U-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न विधाओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों का चयन 28 सितंबर से 01 अक्टूबर तक आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। स्वर्णिम प्रदर्शन: पहले दिन चमके कैमूर के सितारे प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर बालक एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, शतरंज, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और कबड्डी में कैमूर के एथलीटों का दबदबा रहा। स्वर्ण पदक विजेता 🥇: फिरोज अली — U-14 बालक 400 मीटर दौड़ जितेंद्र कुमार — U-17 बालक 1500 मीटर दौड़ सार्थक राज — 100 मीटर दौड़ अश्मित सिंह — U-19 डिस्कस थ्रो आराध्या सिंह — U-14 बालिका शॉटपुट काजल कुमारी — U-14 शॉटपुट खुशी यादव — U-17 बालिका 3000 मीटर दौड़ रजत एवं कांस्य पदक विजेता 🥈🥉: विशेष सिंह — U-17 डिस्कस थ्रो (रजत) ओम जी कश्यप — U-17 200 मीटर दौड़ (रजत) प्रेमशिला कुमारी — U-19 400 मीटर दौड़ (रजत) मांडवी कुमारी — U-17 लॉन्ग जंप (रजत) गोलू यादव — U-19 400 मीटर (रजत) एवं हाई जंप (कांस्य) हिमांशु कुमार — U-19 5000 मीटर (रजत) एवं 1500 मीटर (कांस्य) छोटू कुमार — U-17 शॉटपुट (कांस्य) राम लखन — U-19 शॉटपुट (कांस्य) करिश्मा कुमारी — U-19 1500 मीटर दौड़ (कांस्य) दलगत मुकाबलों में भी कैमूर का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। U-19 बालक कबड्डी और U-17 बालक हॉकी की टीमों ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि U-17 हैंडबॉल टीम ने फाइनल में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कैमूर की U-14, U-17 एवं U-19 बालिका टीमें वॉलीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, बैडमिंटन और हॉकी में चुनौती पेश करेंगी। इसके अतिरिक्त बालक-बालिका वर्ग में योग तथा बालक वर्ग में फुटबॉल की टीमें भी मैदान में उतरेंगी। जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन रंग ला रही है। उन्होंने कहा, "प्रमंडल स्तर पर कैमूर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। खेल भावना और अनुशासन के साथ खिलाड़ी आगामी मुकाबलों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।" #KaimurSports #kaimur #kaimurdm #BiharSports #PatnaDivisionalGames #KaimurAthletics #BiharGovernment #Khelokaimur #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 06.10.2026* ================== कैमूर में जनता के द्वार पहुंचा प्रशासन: ‘सहयोग शिविर’ में 94 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा जिला पदाधिकारी, कैमूर के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में जन-कल्याणकारी एवं पारदर्शी प्रशासन को गति देने के उद्देश्य से एकदिवसीय विशेष ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की स्थानीय समस्याओं, शिकायतों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का निष्पादन सीधे ग्राम स्तर पर करना है। शिविर के दौरान राजस्व, आपूर्ति, कल्याण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने मौके पर उपस्थित रहकर आम नागरिकों के आवेदन प्राप्त किए। जिले की 11 पंचायतों में कुल 168 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 94 मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 74 आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। प्रखंडवार स्थिति: अधौरा: कुल 35 आवेदन मिले, जिनमें से रिकॉर्ड 34 मामलों का मौके पर ही समाधान हुआ। नुआँव: प्राप्त सभी 8 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया। चाँद: 14 में से 13 मामलों का त्वरित निपटारा हुआ। भभुआ (सिओं): 14 में से 11 मामलों का समाधान किया गया। चैनपुर: 19 में से 14 मामलों का निष्पादन हुआ। मोहनियाँ (भरखर): 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 11 का निपटारा किया गया व 17 प्रक्रियाधीन हैं। दुर्गावती (अवहियां): 8 में से 3 आवेदनों का निष्पादन हुआ। कुदरा (चिलबिली - 20), रामगढ़ (सिसौडा - 11), रामपुर (बेलांव - 10) एवं भगवानपुर (1): इन प्रखंडों में प्राप्त आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्राथमिकता सूची में दर्ज कर लिया गया है। शिविर की उपलब्धियां: राजस्व व भूमि संबंधित मामले: भूमि विवाद, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन तथा लगान रसीद से जुड़े आवेदनों की जांच कर मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। सामाजिक सुरक्षा व कल्याण: वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन के नए आवेदनों की प्रविष्टि तथा आधार सीडिंग की लंबित प्रक्रिया को पूरा कराया गया। खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति: राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने तथा नए राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया गया। जन-शिकायत निवारण: ग्रामीणों द्वारा प्राप्त अन्य स्थानीय समस्याओं को पंजीबद्ध कर संबंधित पदाधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), अंचलाधिकारियों (CO) और संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त जिन आवेदनों का निष्पादन तकनीकी कारणों से तुरंत नहीं हो सका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से हल करें। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि आम जनता को अपने छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, बल्कि प्रशासन स्वयं नागरिकों के द्वार पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे। #PublicGrievance #SahyogShivir #GoodGovernance #kaimur #JanSamasyaNivaran #kaimurdm #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 05.10.2026* ================== समाज की सुरक्षा नशामुक्ति से,बुजुर्गों की सुरक्षा कानून से: मोहनिया में एक मंच पर गूंजा दोहरा संदेश: बुजुर्गों को मिला सम्मान जिला पदाधिकारी, कैमूर(भभुआ) के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, कल्याण एवं सम्मान तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 05 अक्टूबर 2026 को बुनियाद केंद्र, मोहनिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुनियाद केंद्र, मोहनिया के प्रभारी श्री राकेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक, सक्षम, कैमूर द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं लाभार्थियों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उनके सम्मानजनक जीवन, परिवार एवं समाज की जिम्मेदारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं संरक्षण से संबंधित प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरपीढ़ी बंधन (Intergenerational Bonding) के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार एवं समाज के अनुभव और ज्ञान के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। युवा पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना रखते हुए उनके साथ बेहतर संबंध स्थापित करने चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रबंधक, सक्षम द्वारा उपस्थित सभी लाभार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नशामुक्ति तथा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण, सम्मान एवं कल्याण के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कल्याणकारी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना, उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना है। #Kaimur #kaimurdm #Mohania #BuniyadKendra #ElderCare #SeniorCitizensWelfare #NashaMuktBharat #SocialWelfareBihar #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 5, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 01.10.2026* ================== अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिलास्तर एवं प्रखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित/वृद्धजनों की सुरक्षा एवं अधिकार को सुरक्षित रखने का लिया गया संकल्प/युवाओं को दिलाई गई नशा मुक्त भारत अभियान में शामिल हो होने की शपथ आज 01 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन, कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तर एवं प्रखंडस्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का मुख्य संदेश “सक्रिय एवं स्वस्थ वृद्धावस्था, इंटरजेनरेशनल बॉन्डिंग तथा वृद्धजनों के अधिकार एवं कल्याण के प्रति जन-जागरूकता” रखा गया। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री कुमार अनुराग एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी जिला के सभी वृद्धजनों को बधाई दी गई है। साथ ही जन-जन को बुजुर्गों के अधिकार संरक्षण तथा कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया है। जिला में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य कार्यक्रम पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय भभुआ में आयोजित किया गया जहां बड़ी संख्या में वृद्ध, युवा छात्र-छात्राएं एवं आमजन शामिल हुए। जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रोहित कर्दम, उप विकास आयुक्त, कैमूर शामिल हुए । कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), कैमूर,अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ सहित अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिले के वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजन कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर की गई। इस क्रम में श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष, पेंशनर संघ, कैमूर एवं श्री बाबूलाल चौबे, संगठन सचिव, चैनपुर को सम्मानित किया गया। वृद्धजनों के कल्याण एवं उन्हें विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के क्षेत्र में कार्य करने के लिए श्रीमती मीरा देवी, BDC, भभुआ तथा श्री दिलीप कुमार, जिला संगठन आयुक्त, भारत स्काउट एंड गाइड, कैमूर को भी सम्मानित किया गया। इसके पश्चात दिनांक 30 सितंबर को जिले के विद्यालयों में “हमारे बुजुर्ग : न्याय, संरक्षण एवं सम्मान” विषय पर आयोजित पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता की भावना विकसित करने के उनके प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, कैमूर श्री रोहित कर्दम ने कहा कि वृद्धजनों के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति केवल प्रशासनिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि जन-जन के बीच जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इंटरजेनरेशनल बॉन्डिंग तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से ही वृद्धजनों को उनका उचित सम्मान, संरक्षण एवं अधिकार सुनिश्चित किया जा सकता है। उप विकास आयुक्त ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के अंतर्गत गठित अधिकरण/ट्रिब्यूनल के कार्यों तथा अधिनियम में किए गए भरण-पोषण एवं दंड संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने की स्थिति में अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त द्वारा वृद्धजनों के अधिकार, सम्मान एवं कल्याण को सुनिश्चित करने तथा उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई गई। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने हेतु भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ ने वृद्धजनों, युवा छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अनुमंडल स्तरीय अधिकरण के कार्य एवं प्रक्रिया तथा वृद्धजनों के अधिकारों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी जानकारी साझा किया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 21 में निहित समानता तथा सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार रखता है। उन्होंने वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण, कैमूर एवं सिविल सर्जन, कैमूर द्वारा भी वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का भाव रखने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी आवश्यकताओं के प्रति परिवार एवं समाज के प्रत्येक सदस्य को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उनके अधिकारों, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विषयों पर भी जागरूकता प्रदान की गई। इस अवसर पर वृद्ध जनों के अधिकार एवं कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए नुक्कड़ मंडली की टीम ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। हस्ताक्षर कैंपेन भी चलाया गया। साथ ही विशिष्ट अतिथियों एवं वृद्धजनों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम स्थल पर वृद्धजनों हेतु पेंशन हेल्प डेस्क एवं हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती पूनम कुमारी, सहायक निदेशक, जिला समाज सुरक्षा कोषांग, कैमूर द्वारा किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं सम्मान से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। #kaimur #kaimurdm #SeniorCitizensDay #NashaMuktBharatAbhiyaan #SocialWelfareBihar #SamastKaimur #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 5, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 29.09.2026* ================== मोहनिया चेकपोस्ट का निरीक्षण, वाहनों के आवागमन एवं निगरानी व्यवस्था का लिया गया जायजा आज दिनांक 29.09.2026 को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मोहनिया चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट से होकर आने-जाने वाले विभिन्न प्रकार के वाहनों के आवागमन एवं उनकी जांच की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में उत्पाद विभाग, जिला परिवहन विभाग (DTO) एवं खनन विभाग से संबंधित वाहनों की जांच एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों द्वारा उपयोग किए जा रहे कार्यालय, अभिलेख एवं कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया। विशेष रूप से परिवहन विभाग चेक प्वाइंट पर निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को चेक प्वाइंट पर अतिरिक्त CCTV कैमरे स्थापित करने तथा कैमरों की संख्या बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। चेकपोस्ट पर स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही चेकपोस्ट परिसर में प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को चेकपोस्ट पर वाहनों के आवागमन की प्रभावी निगरानी, नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। #kaimur #Mohania #MohaniaCheckpost #KaimurPolice #kaimurdm #SPKaimur #Inspection #TrafficSurveillance #CCTVMonitoring Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 5, 2026
समाहरणालय, कैमूर* ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================== प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक 02.10.2026* ================== राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समाहरणालय में किया गया उनको नमन; शिक्षा विभाग के कला जत्था दल को विभिन्न जगहों हेतु किया गया रवाना आज दिनांक 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में विशेष नमन एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय परिसर में स्थापित दोनों महापुरुषों के चित्रों पर जिला पदाधिकारी सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बापू और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सत्य, अहिंसा और सादगी के मूल्यों को जीवन में उतारने का आह्वान उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के विचार तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का 'जय जवान, जय किसान' का नारा, उनकी निष्ठा और सादगी आज भी राष्ट्र निर्माण में हमारे सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही इन महापुरुषों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। जागरूकता हेतु कला जत्था (नुक्कड़ नाटक दल) रवाना कार्यक्रम के उपरांत शिक्षा विभाग द्वारा गठित कला जत्था की नुक्कड़ नाटक की टीम को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। नुक्कड़ नाटक की टीम की प्रस्तुति भी समाहरणालय परिसर में देखी गई जहां उनके द्वारा नशा मुक्त भारत, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया एवं 24x7 ऑनलाइन क्लासेज के बारे में गीत एवं नाटक के माध्यम से संदेश को सांझा किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत यह कला जत्था जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और चौराहों—जैसे भभुआ स्थित एकता चौक, चांदनी चौक तथा मोहनिया अनुमंडल के प्रमुख चौक-चौराहों—पर जाकर जन-जागरूकता अभियान चलाएगा। टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक, प्रेरणादायी संवाद और गीतों के माध्यम से: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों, विचारों एवं स्वच्छता संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आम नागरिकों को राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों, विकास योजनाओं एवं सामाजिक सुधार अभियानों की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी , वरीय उप समाहर्ता, सामान्य शाखा सहित जिला प्रशासन के सभी वरीय एवं कनीय पदाधिकारी तथा समाहरणालय कर्मी उपस्थित रहे। #GandhiJayanti #LalBahadurShastriJayanti #Kaimur #NukkadNatak #SwachhBharat #SewaSankalp #kaimurdm #kaimur Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 5, 2026
समाहरणालय, कैमूर ==================== जिला जनसम्पर्क कार्यालय ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 05.10.2026 ==================== कैमूर में आयोजित ‘जनता का दरबार’ में जिला पदाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 54 मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी स्तरों पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता का दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी प्राप्त मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड एवं सुदूर ग्रामीण पंचायतों तक विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने जन-संवाद कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आम नागरिकों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों को संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। ऑनलाइन पोर्टल पर की गई प्रविष्टियों के अनुसार, जिला मुख्यालय स्तर पर अब तक 14 अधिकारियों द्वारा 06 नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया, जबकि जिले के 11 प्रखंडों में 16 अधिकारियों की उपस्थिति में 37 नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर 8 अधिकारियों द्वारा 53 नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले के विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों द्वारा आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना, नागरिकों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। #Kaimur #kaimurdm #JantaDarbar #PublicGrievance #JanSamwad #CitizenFirst #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 5, 2026