पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोहंडौर पुलिस ने मकूनपुर अंडरपास के पास से बुधवार दोपहर 2 बजे तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से वाजिदपुर रामापुर स्थित टावर से चोरी की गई 03 अदद बैटरियां बरामद हुई हैं। आरोपियों ने आर्थिक तंगी के कारण ताला तोड़कर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था।