इटकी: अरगोड़ा- न्यासराय रोड स्थित डीएवी आलोक रांची में एनुअल स्पोट्र्स कॉम्पटीशन
Itki, Ranchi | Feb 12, 2024 अरगोड़ा-नयासराय पथ स्थित पुनदाग में डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल में 20वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं क्रिकेट अकादसी का उद्घाटन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुमार मनीष अरविंद मुख्य वन संरक्षक, रांची ने शिक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों में डीएवी आलोक के प्रयासों की सराहना की तथा शिक्षा के साथ-साथ खेलों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।