पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से अजमानतीय वारंट के आलोक में दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मालसलामी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मालसलामी थाना पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे मालसलामी थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के द्वारा निर्गत अजमानतीय वारंट के आलोक में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है।