नावां: महाराष्ट्र से अपने घर लौटने वाले युवक का शव लोहराणा में सड़क किनारे मिला, इलाके में फैली सनसनी
Nawa, Nagaur | Sep 13, 2025 महाराष्ट्र से एक युवक को अपने घर आना था लेकिन लोरना में ही एक सड़क किनारे युवक का शव मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। मृतक की पहचान सिनोदिया निवासी श्यामसुंदर अटल के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया एवं शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।