भंडरा: भंडरा के टानाटोली रोड पर अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, दाहिना पैर टूटा, रिम्स रेफर।
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमगाई पंचायत के टानाटोली रोड स्थित तालाब के समीप शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से युवक का दाहिना पैर टूट गया तथा उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।